छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” अभियान।

सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” अभियान।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सरगुजा पुलिस का अभियान “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” के तहत सड़क दुर्घटना के घायलों का किया जायगा निशुल्क इलाज।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे चलाया जा रहा अभियान।

जिला सरगुजा के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल की बैठक लेकर दिए गए दिशा निर्देश।

बैठक मे सरगुजा जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक रहे उपस्थित।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” अभियान की शुरुवात की गई है, सरगुजा पुलिस का अभियान “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाना, सड़क दुर्घटनाओ से होने वाली जन हानि को कम करना एवं यातायात व्यस्था का सुचारु संचालन है
इसी क्रम मे अभियान के तहत आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर मे सरगुजा जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालको की बैठक आयोजित कर सरगुजा पुलिस के अभियान “पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” के सम्बन्ध मे प्राइवेट हॉस्पिटल की भूमिका के बारे मे जानकारी दी गई एवं सड़क दुर्घटना के मामलो मे डायल 112 ई.आर.वी.वाहन द्वारा घायलों को आपातकालीन स्तिथि मे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने पर निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराय जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिस पर आम सहमति बनी।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो मे सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालको को पिड़िता को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सुविधा देने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। एवं संचालको को हॉस्पिटल परिसर मे सी. सी. टी. वी लगवाने एवं यातायात व्यस्था के सुचारु संचालन हेतु गार्ड रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, एवं सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!