Advertisement

टीम प्रहरी अभियान : राजधानी के यातायात को सुगम और व्यवस्थित करने जिला प्रशासन चला रही अभियान

जीई रोड़ में सड़कों किनारे से ठेले हटाए जब्त किए गए

10 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण

रायपुर / राजधानी रायपुर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा टीम प्रहरी के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टीम प्रहरी द्वारा आज जी.ई. रोड़ में राजकुमार कॉलेज से साईंस कॉलेज तक यातायात को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 ठेले हटाए गए और 5 ठेले जब्त किए गए। साथ ही लैंडस्कैपिंक पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया गया और अतिक्रमित कर रहे कॉलम के सामग्री को जब्त किया गया।

इस अभियान में इस अभियान में सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग सुश्री रुचिका मिश्रा नगर निगम के जोन 7 और 5 के सेट्रल टीम, यातायात-पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47