Advertisement

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत सदस्य हेतु नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को आज दोपहर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसारगर द्वारा विजयी की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 से सुश्री मृदुला भास्कर, क्षेत्र क्रमांक 02 से सुलोचना मेश्राम, क्रमांक 03 से सावित्री संजना वट्टी, क्रमांक 04 से तारा ठाकुर, क्रमांक 05 से तेजेश्वरी गब्बर सिन्हा और क्रमांक 06 से किरण नरेटी को विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण का मतदान कांकेर, चारामा और नरहरपुर में संपन्न हुआ, जिसके परिणामस्वरूप निर्वाचित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई थी। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57