Advertisement

जिस स्कूल में पढ़ाई की, वहीं मतदान करने पहुंचे ’तीन यार’

जिस स्कूल में पढ़ाई की, वहीं मतदान करने पहुंचे ’तीन यार’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण में आज जिले की जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में मतदान हुआ, जहां पर क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ वोट किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोरर के मतदान केंद्र क्रमांक 27 में शीतलापारा वार्ड निवासी तीन दोस्त एक साथ मतदान करने पहुंचे थे। युवा मतदाता तीनों दोस्त घनश्याम कुंजाम, उमेश उसेंडी और नूतन कुमार हिड़को ने बताया कि वे पक्के मित्र हैं और आज वोट देने भी एक साथ यहां पहुंचे हैं। कुंजाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह भी बताया कि उन तीनों ने बचपन में जिस स्कूल में एक साथ कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की, वहीं पर वोट देने भी आए हैं। मजे की बात यह है कि ‘तीनों यारों’ ने लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में भी एक साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार तीन यार की यारी उनकी मतदान के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को प्रकट कर रही थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57