Advertisement

बारात रवाना होने से पहले जब दूल्हा पहुंचे वोट देने मतदान केंद्र

बारात रवाना होने से पहले जब दूल्हा पहुंचे वोट देने मतदान केंद्र

कहा- पहले मतदान, फिर दूसरा जरूरी काम

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण में आज जिले के भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल जनपद पंचायत में मतदान हुआ, जहां मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ग्राम पंचायत सम्बलपुर (भानुप्रतापपुर) के मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ दिखी। इसी दौरान शांतिपारा वार्ड के टिकेश साहू भी अपना वोट डालने आज दोपहर बूथ में पहुंचे, वह भी दूल्हे के गेटअप में। दूल्हा बने टिकेश ने बताया कि उनकी बारात निकलने वाली थी, लेकिन इससे पहले अपने एक वोट की कीमत समझते हुए मतदान करने पहुंच गए। दूल्हा बने युवा मतदाता श्री साहू ने बताया कि पहले मतदान, उसके बाद दूसरा जरूरी काम..! इस तरह दाम्पत्य सूत्र में बंधने जा रहे टिकेश ने एक जागरूक मतदाता होने की मिसाल कायम की और बारात की रवानगी से पहले वोट देना ज्यादा जरूरी समझा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57