Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 : अंतिम चरण का मतदान सम्पन्न कराने दलों की रवानगी कल

अंतिम चरण का मतदान सम्पन्न कराने दलों की रवानगी कल

जिले के अंतागढ़ व कोयलीबेड़ा ब्लॉक में 23 फरवरी को किया जाएगा मतदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जिले के जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में रविवार 23 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार तीसरे चरण में निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने मतदान दलों को सामग्री वितरित कर कल सुबह रवाना किया जाएगा। निर्वाचन में 01 लाख 56 हजार 563 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए अंतागढ़ ब्लॉक में 116 और कोयलीबेड़ा में 199, इस प्रकार कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 1260 मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57