Advertisement

एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 02 मार्च को चयन परीक्षा आयोजित

विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट में जाकर प्रवेश पत्र कर सकते है डाउनलोड

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा / जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 02 मार्च 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिले में 2158 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 2061 पात्र व 97 अपात्र पाए गए।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय के वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। साथ ही आवेदन के लिए अपात्र पाए गए विद्यार्थी अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर की सहायता से अपना आवेदन निरस्त होने का कारण देख सकते है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र संबंधित ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/रामपुर पोड़ीउपरोड़ा एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा से प्राप्त कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57