Advertisement

पाली महोत्सव 2025 : कैबिनेट मंत्री लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

बॉलीवुड सिंगर शान, मैथिली ठाकुर , दिलीप षड़ंगी, सुनील सोनी देंगी प्रस्तुति

साइकिल रेस व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कोरबा / जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ शाम 7 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान महोत्सव की अध्यक्षता सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत,विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल एवं सरपंच केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे। शुभारंभ समारोह 26 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6ः30 बजे से सुनील सोनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे से मैथिली ठाकुर अपनी सुरों की छठा बिखेरेंगी। साथ ही छाऊ नृत्य मयूरभेज एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अगले दिन 27 फरवरी 2025 को शाम 06ः30 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे बॉलीवुड सिंगर शान अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कत्थक नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। पाली महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 26 फरवरी को साइकिल रेस व 27 फरवरी को वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस हेतु इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है।
समापन समारोह 27 फरवरी को –
पाली महोत्सव 2025 का समापन समारोह 27 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57