त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दोनों कर्मचारियों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कोरबा / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 व नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत निर्वाचन कार्य के दौरान चुनाव कार्य में बिना अनुमति एवं सूचना के अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियां को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री दिनेश नाग द्वारा कारण बताओ नोटिश जारी किया गया था। इस सम्बंध में कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें दो कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोष जनक नही होने के कारण दोनों कर्मचारियों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपस्थित मतदान कर्मियों के अंतर्गत करतला ब्लॉक में हुए मतदान के दौरान प्राथमिक शाला करमंदी के प्रभारी प्राचार्य मिनेश कौशिक एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में हुए मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कटघोरा के माध्यमिक शाला घुड़देवा के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नासिन बाई भारद्वाज शामिल है। इनका एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।