Advertisement

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने कुष्ठ रोग पीडि़तों से भेंट की

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने आशा नगर, बसंतपुर राजनांदगांव स्थित लेप्रोसी केयर सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर पहुंचकर कुष्ठ रोग पीडि़तों से भेंट की

– कुष्ठ रोग पीडि़तों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता रखने के लिए कहा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव / राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान आशा नगर, बसंतपुर राजनांदगांव स्थित लेप्रोसी केयर सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने कुष्ठ रोग पीडि़तों से भेंट कर बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता रखने के लिए कहा। नियमित तौर पर हैंडवास करने तथा साफ-सफाई रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के कारण कुष्ठ रोग में कमी आई है। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संबंध में जानकारी ली। कुष्ठ रोग पीडि़तों ने बताया कि उन्हें समय पर पेंशन मिल रहा है, इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ मिल रहा है। कुष्ठ रोग पीडि़तों को मिले आवास के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुष्ठ रोग पीडि़त परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाकर दिया गया है और इसका पट्टा भी दिया गया है। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को स्व सहायता समूह बनाने कहा, जिससे उन्हें रोजगार करने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शासकीय योजनाओं से कुष्ठ रोग पीडि़तों को लाभ मिलने से प्रशंसा व्यक्त की और बेहतर तरीके से सभी पीडि़तों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव शहर के आशा नगर में कुष्ठ रोग पीडि़तों को बसाया गया है। यहां 62 परिवार रहते है। यहां की आबादी 301 है। कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य योजनाओं, आजीविका, शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास तथा शासन की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवतरत्न, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुकुंद ठाकुर, जिला प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57