Advertisement

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मंच निर्माण, बेरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में 26 और 27 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था और प्रवेश पास के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने 26 फरवरी को आयोजित होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने आपात स्थिति की तैयारी हेतु एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। एसपी श्री तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, एडिशनल एसपी, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57