Advertisement

कलेक्टर ने बतौली और देवगढ़ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण निर्मांण कार्य जल्द पूरा कर सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को बतौली और सीतापुर के देवगढ़ के स्वामीआत्मानद शासकीय उत्कट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। कमरों की आवश्यकतानुसार अत्तिरिक्त कक्ष का निर्माण शीघ्र कराकर सुव्यवस्थित स्कूल संचालन के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल  के नाम का  आकर्षक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।  बतौली  में इस वर्ष शुरू हो रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन के निरीक्षण के दौरान कक्षो का अवलोकन कर व्यवस्थओं के जायजा लिया। उन्होंने प्रयोगशाला के लिए के लिए अटल टिंकरिंग लैब के भू-तल स्थित तीन हाल एवं कम्प्यूटर कक्ष को उपयोग में लाने हेतु निर्देशित किया वहीं अटल टिंकरिंग लैब के संचालन के लिए प्रथम तल के कमरों में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हिन्दी मीडियम स्कूल के संचालन के लिए पूर्व में संचालित पुराने भवन में आवश्यक मरम्मत एवं रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। सीतापुर जनपद के देवगढ़ में संचालित अग्रेंजी माध्यम विद्यालय के निरीक्षण के दौरान हायर सेकेण्डरी स्कूल के संचालन के लिए प्रथम ब्लाक प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल संचालन के लिए द्वितीय ब्लाक तथा प्राचार्य एवं स्टाफ कक्ष हेतु तृतीय ब्लाक को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 9 वीं से 12वीं कक्षा के संचालन हेतु अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए प्रथम ब्लाक के द्वितीय तल में तीन कमरों का निर्माण करने के निर्देश आरईएस के एसडीओ को दिए। उन्होंने कहा कि कमरों का निर्माण गुणवतापूर्ण एवं शीघ्रता से कराएं तथा स्कूल के बाहरी दीवारों को आकर्षक रंगों से इमलसन पेंट से पेंट कराएं ताकि दीवार आकार्षक और ज्यादा दिन तक कायम रहे। उन्होंने द्वितीय एवं तृतीय ब्लाक के सामने खाली पड़े जमीन को प्लैग्राउण्ड के रूप में विकसित करने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने इस दौरान स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश, शिक्षकों की भर्ती तथा ऑनलाईन क्लास संचालन के संबंध में पूछ-ताछ कर जानकारी ली। उन्होंने देवगढ़ स्कूल में शिक्षकों की भर्ती हेतु पुनः विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संजय सिंह, जनपद सीईओ सूरज गुप्ता, प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57