Advertisement

जिला रोजगार कार्यालय में 28 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय में 28 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांजगीर-चांपा / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में राजकेसर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अकलतरा रोड बलौदा द्वारा आरएमओ 04 पद, फार्मासिस्ट 04, स्टॉफ नर्स 15, ओटी टेक्निशियन 03, एक्स-रे टेक्निशियन 02, सिक्युरिटी गार्ड 03, वार्ड ब्वाय 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। आरएमओ के लिए एमबीबीएस, बीएमएस, बीएचएमएस, फार्मासिस्ट के लिए डी-फार्मा, बी-फार्मा, स्टॉफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, ओटी टेक्निशियन के लिए पैरामेडिकल, एक्स-रे टेक्निशियन के लिए पैरामेडिकल, सिक्युरिटी गार्ड के लिए 12वीं एवं वार्ड ब्वाय के लिए 12वीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है एवं कार्यक्षेत्र बलौदा रहेगा। वेतनमान न्यूनतम 6000 से 40000 निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57