Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। युवक कांग्रेस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर निकाला विशाल बाइक रैली।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह,भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला,श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,प्रदेश महामंत्री पीयूष कोसरे,प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत,जिला प्रभारी जे. पी. श्रीवास्तव उपस्थित हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने,सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने की नीतियो के बारे में बताया कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं के बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता शरीर के महत्वपूर्ण अंग की तरह है जैसे शरीर के किसी अंग को निकाल दिया जाए तो शरीर स्वस्थ नही रहता उसी प्रकार हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है कार्यकर्ताओं के विकास के पार्टी हमेशा से कार्य करते आ रही है कार्यकर्ताओ के दम पर ही आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है इसलिए प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी बढ़ाने का कार्य कर रही है बताया गया कि प्रदेश सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं है जिससे आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आज रिंग रोड में राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बनने के लिए श्रम दान किया गया प्रदेश अध्यक्ष चयनित भूमि पर पूजा अर्चना कर जेसीबी में बैठकर नींव की खुदाई की इसके बाद स्थानीय मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोहन मरकाम पहुंचे और जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है ऐसे में संगठन की मजबूती के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार 15 साल बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण आई है जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने संचालित किया व आभार प्रदर्शन जिला पंचायत उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव नरेश राजवाड़े ने किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह,नीति सिंह देव,इस्माइल खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचन्द अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोयल,बलराम मुखर्जी,राजीव सिंह,शिवभजन मरावी,भुवन भास्कर सिंह,अशोक जगते,गायत्री पैकरा,जिला कांग्रेस महामंत्री दुर्गा शंकर दीक्षित,रामचन्द्र यादव,इम्तियाज जफर,तुलसी यादव,उषा सिंह,बिहारी लाल कुलदीप,कुसुमलता राजवाड़े,प्रवक्ता आशीष यादव,ब्लाक अध्यक्ष कुमार सिंह देव,संजय डोसी,रावेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदीप साहू,गोवर्धन सिंह,सरिता सिंह,मुकेश अग्रवाल,गौतम कुशवाहा, मन्देश गुर्जर,संयुक्त महामंत्री अनुपम फिलिप,नरसिंह नारायण,बसंत मिश्रा, संयुक्त सचिव संतोष सोनी,प्रेमजीत सिंह,पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी एस मिश्रा,मनोज अवस्थी,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव छन्दाश्री।

संगठन के जिलाध्यक्षों में से युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई,आंनद कुँवर,सेवा दल जिलाध्यक्ष छतर लाल सावरे,आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष पावले,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गैबीनाथ साहू,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल।

साथ ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एल्डरमेन मनोज डालमिया,जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र गुर्जर,युंका विधानसभा अध्यक्ष शरद सिंह,युंका जिला महासचिव अविनाश यादव,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,नीरज तायल,डिकेश यादव,सूरज अवस्थी,रेहान हासमी उपस्थित थे।

युवक कांग्रेस ने विशाल बाइक रैली से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का किया स्वागत टोल नाका से राजीव भवन,सर्किट हाउस होते हुए नगर में बाइक रैली करते हुए कार्यक्रम स्थल तक युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47