
CG NEWS : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को
CG NEWS : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को
तैयारी में लगा प्रशासन नगर पंचायत के 10 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर -लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण में सरगुजा संसदीय सीट का चुनाव आगामी 7 मई से होने जा रहा है परंतु भीषण गर्मी के कारण कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में कोई उत्साह नहीं देखा जा रहा है ,परंतु नगर पंचायत बिश्रामपुर मतदाताओं की असुविधा को दूर करने में लगी हुई है ।
भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी होने वाले चुनाव में अधिक मतदान होने पर सस्पेंस बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सरगुजा लोकसभा चुनाव आगामी 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना निश्चित है ,इसके लिए नगर पंचायत विश्रामपुर ने 10 मतदान केंद्र बनाए हैं ।इन मतदान केदो पर कुल 9236 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं, जिसकी व्यवस्था में सहायक परियोजना अधिकारी सूरजपुर के एन पाठक की देखरेख में सीएमओ सुशील तिवारी, उप अभियंता तरंग मित्तल ,लेखापाल रनदीप, परवेज खान आदि लगे हुए है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सहायक परियोजना अधिकारी सूरजपुर के एन पाठक ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केदो पर पेयजल एवं मतदाताओं को धूप से बचाए रखने के लिए टेंट की व्यवस्था भी प्रत्येक मकान केंद्र पर किया गया है ,साथ ही कमजोर,वृद्ध, दिब्यांग मतदाता मतदाताओं के लिए ई रिक्शा का व्यवस्था भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर की गई। मतदान समय पर प्रारम्भ हो जाएगा इन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। बहरहाल नगर पंचायत के 10 मतदान केदो का नगर पंचायत द्वारा मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने में जुटी हुई है।मतदान केदो की साफ सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है।
प्रत्याशी एवम उनके पदाधिकारी लग्जरी कार में करते है प्रचार हम भीषण गर्मी में क्यों करे मतदान
इस भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में कोई उत्साह नहीं देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी लग्जरी कारों से अपने पदाधिकार्यो के साथ घूम तो रहे हैं परंतु समर्थको एवं कार्यकर्ताओं मे काफी कमी दिख रही है। इस लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओ मे उत्साह नहीं देखा जा रहा है तो वही मतदाताओं मे भी भीषण गर्मी के कारण उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है । इस संबंध अधिकांशतः मतदाताओं को मालूम भी नहीं है कि मतदान कब होना है। मतदाताओ में इस लोक सभा चुनाव में कोई अभिरुचि नहीं दिख रही। इस संबंध में मतदाता रविशंकर त्रिपाठी जैसे अन्य मतदाताओं से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में क्यों करें मतदान नेता एवं उनके पदाधिकारी तो ए सी युक्त लग्जरी कार में अपना प्रचार कर रहे है तो हम 40 डिग्री तापमान में लाइन लाइन लगा कर मतदान केंद्रों पर लाइन लगने के लिए क्यों घर से निकले। चुनाव आयोग एवं विभिन्न पार्टियों को मतदान केंद्रों पर लाने ले जाने की व्यवस्था करनी चाहिए तब तो मतदान किया जा सकता है।












