Advertisement

मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वाॅ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में

बालोद : मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वाॅ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज बालोद तहसील के ग्राम जुंगेरा में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वाॅ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री साहू का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री साहू ने सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज शिक्षा, कृषि, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ-साथ नागरिकों की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने सुराजी गाॅव योजना संचालित है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट फसलों के लिए लाभकारी है।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने भी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित कर सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। समाज की ओर से मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चन्द्राकर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर सहित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 110 जोड़े प्रवेश किए नवदाम्पत्य जीवन में

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47