विकास एवं परिवहन
मध्यप्रदेश में सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की नई राह: 11 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन; MPYPIL के नए लोगो, स्मारिका और मोबिलिटी हैकाथॉन का होगा शुभारंभ
इंदौर: मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ करेंगे। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के तहत आयोजित इस समिट में देशभर के नीति-निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, आईटी कंपनियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे।
समिट के मुख्य आकर्षण एवं शुभारंभ कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से PPP मॉडल और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा।
- इंडस्ट्री एक्सपो एवं लोगो अनावरण: बस निर्माताओं व तकनीकी समाधानों के एक्सपो का उद्घाटन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित MPYPIL के नए लोगो का अनावरण।
- विशेष पुस्तिकाओं का विमोचन: ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट स्मारिका तथा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की भावी योजना केंद्रित विशेष पुस्तिका का विमोचन।
- मोबिलिटी हैकाथॉन का आगाज: परिवहन क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करने वाले स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन की शुरुआत।
- विशिष्ट अतिथि: परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह समिट में विशेष रूप से शामिल होंगे।
उद्योग जगत और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों की सहभागिता
इस समिट में देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल, आईटी और मोबिलिटी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। साथ ही प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान व कंसल्टेंसी एजेंसियां भी प्रदेश की परिवहन नीति को आकार देने में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगी।
| क्षेत्र / श्रेणी | प्रमुख सहभागी संस्थान एवं कंपनियां |
|---|---|
| ऑटोमोबाइल एवं मोबिलिटी | टाटा मोटर्स, ईकेए मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी (हिंदुजा ग्रुप), ग्रीनसेल मोबिलिटी, एयरो ईगल ऑटोमोबाइल। |
| आईटी, सर्विस व फ्यूल | यश टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), थिंक गैस, एसबीआई। |
| थिंक टैंक व कंसल्टेंसी | WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS। |
इन 8 तकनीकी सत्रों में होगा गहन मंथन
भविष्य की टिकाऊ परिवहन व्यवस्था का रोडमैप
समिट में होने वाले विचार-विमर्श और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, सुरक्षित, सुविधाजनक और टिकाऊ बनाने की दिशा में आगे की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे प्रदेश में निवेश, रोजगार और नई साझेदारियों के व्यापक द्वार खुलेंगे।













