प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप, भाजपा सरकार पर लगाया लोकतंत्र कुचलने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप, भाजपा सरकार पर लगाया लोकतंत्र कुचलने का आरोप

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर । आशीष सिन्हा । 28 फरवरी 2025 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए प्रदेश सरकार पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा से आई एक संदिग्ध पुलिस गाड़ी पिछले 24 घंटे तक उनके निवास के आसपास घूमती रही और उनके आने-जाने पर निगरानी रखी गई। उन्होंने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन पर भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

“मेरे घर के बाहर 24 घंटे जासूसी क्यों?” – दीपक बैज

पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने बताया कि जब उन्होंने खुद जाकर गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों से सवाल किया तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा, “दंतेवाड़ा से पुलिस की गाड़ी मेरे घर के बाहर क्यों खड़ी थी? क्या मेरे घर आने वाले जनप्रतिनिधियों पर नजर रखी जा रही थी?”

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा से फोन पर इस बारे में पूछा, तो वह भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। बाद में बहाना बनाते हुए कहा गया कि वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सुरक्षा देखने आए थे, जबकि उनका घर वहां से 20 किलोमीटर दूर है।

बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने के लिए पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने भी पांच साल सरकार चलाई, लेकिन कभी इस तरह की तानाशाही नहीं की। भाजपा अब पुलिस और प्रशासन को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है।”

“भाजपा ने निकाय चुनावों में प्रशासनिक आतंक फैलाया”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों को सरकारी मशीनरी के बल पर प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के जीते हुए जनप्रतिनिधियों को डराया-धमकाया और प्रशासन को इस्तेमाल कर जबरन भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का प्रयास किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

“फॉर्च्यूनर, इनोवा और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों का ऑफर देकर जनप्रतिनिधियों को खरीदा गया। पुलिस कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को धमका रही है, उन्हें गाड़ियों में जबरदस्ती बैठाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाया जा रहा है,” बैज ने कहा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जिला पंचायत और जनपद अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस के सदस्यों को डराने और जबरदस्ती उठाने की कोशिश की।

ईडी का दुरुपयोग, भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को बनाया जा रहा निशाना

दीपक बैज ने ईडी पर भी भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी कांग्रेस नेताओं को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है और पार्टी कार्यालयों के निर्माण की जांच के नाम पर मनमाने सवाल पूछ रही है।

“ईडी अगर निष्पक्ष होती तो भाजपा के 150 करोड़ के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और दिल्ली में आरएसएस के 500 करोड़ के दफ्तर की भी जांच करती। लेकिन यह एजेंसी सिर्फ कांग्रेस को टारगेट कर रही है,” बैज ने कहा।

कांग्रेस का ऐलान – 1 मार्च को पुतला दहन, 3 मार्च को ईडी कार्यालय का घेराव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि भाजपा सरकार और ईडी की इस दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

1 मार्च को प्रदेशभर में ईडी का पुतला दहन किया जाएगा।

3 मार्च को रायपुर स्थित ईडी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

“हम भाजपा सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन को लोकतंत्र खत्म करने का हथियार नहीं बनने देंगे। कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी,” दीपक बैज ने कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए जासूसी के आरोप छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचाने वाले हैं। कांग्रेस इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रही है, वहीं भाजपा पर सरकारी एजेंसियों और प्रशासन का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से प्रदेश की राजनीति गरमाने की संभावना है।