Advertisement

Aaj ka Rashifal : 08 July 2021: खुशियों से भरा होगा गुरुवार का दिन, लेकिन एक गलती इन राशि के लोगों को कर सकती है उदास

Aaj ka Rashifal, 08 July 2021: खुशियों से भरा होगा गुरुवार का दिन, लेकिन एक गलती इन राशि के लोगों को कर सकती है उदास
राशिफल 08 जुलाई 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. जानिए

नई दिल्ली: गुरुवार का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है. लोकप्रियता बढ़ने के साथ कई स्रोतों से धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं. लेकिन ये खुशियों तभी रहेंगी अगर आप सावधानी से चलेंगे. आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि अन्य राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी. कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. गृह नवीनीकरण पर व्यय हो सकता है.

वृषभ (Taurus): आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी रहेगी. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. प्रॉपर्टी डीलर के लिए गुरुवार का दिन अधिक फायदेमंद रहेगा. आप किसी बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं. सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें.

मिथुन (Gemini): यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को फायदा होगा. सामान्य तौर पर धन प्राप्ति हो सकती है. अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें. जरूरतमंदों की मदद करके संतुष्टि होगी.

कर्क (Cancer): आप आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. किया गया श्रम सार्थक होगा. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी.

सिंह (Leo): गुरुवार का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा. किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको किसी के मदद की आवश्यकता होगी. बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा. काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा.

कन्या (Virgo): आपका दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है. आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है. प्रॉपर्टी डील से आपको बड़ी आमदनी होने की उम्मीद है. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

तुला (Libra): भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें. थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा. आय बढ़ने के आसार रहेंगे. चालू काम में प्रगति होगी. युवाओं को विदेश में मिल रहे काम के अवसर आकर्षित कर सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio): आपकी बुद्धि हर काम में साथ देगी. कार्यक्षेत्र में किसी काम का परिणाम शानदार रहेगा. किसी अन्य तरीके से धन लाभ होगा. लोन संबंधी मामलों में प्रगति होगी. करियर को लेकर युवाओं को थोड़ा खुद में बदलाव लाने की जरूरत है.

धनु (Sagittarius): गुरुवार का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी योग्यता के मुताबिक, लाभ मिलने के पूरे योग हैं. पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा. घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

मकर (Capricorn): आपका दिन सुनहरा रहने वाला है. समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा.

कुंभ (Aquarius): आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा. दूसरों की राय को गौर से सुनें- अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो. कारोबारी सौदे सोच-विचार कर हाथ में लें. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा.

मीन (Pisces): आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी. महिलाओं को गुरुवार के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है | जो लोग पहले से बिजनेस में हैं, उनके लिए आज का दिन कोई अच्छी सूचना लाएगा। किसी नई खरीददारी से आपकी खुशी बढ़ने की संभावना है.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05