Advertisement

बलरामपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव का किया स्वागत

बलरामपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव का किया स्वागत

बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष  के.पी. सिंहदेव के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों समेत जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मेरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। चुनाव में हमें सफलता भले ही आंशिक रूप से मिली हो, लेकिन कार्यकर्ताओं का अपार प्रेम और विश्वास हमें हासिल हुआ है। मुझे पूरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस जिले में बहुमत हासिल करेगी।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में बेहतर परिणाम देने के लिए हमें सघन अभियान चलाना होगा। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले में आम जनता से जुड़ने के कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि भविष्य में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिले और बेहतर नतीजे हासिल हों।”

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम शाह सिंह, मेडिकल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मधु गुप्ता, सुनील सिंह, विजय पैकरा, जितेंद्र गुप्ता, हरीश मिश्रा, अब्दुल्ला खान, नन्हेलाल गुप्ता, अशोक सिंह राजू, संजीव गुप्ता, संजीत गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, अर्जुन यादव, हीरालाल यादव, गोविंद राम, कृपाशंकर, अजय नारायण गुप्ता, समीर सिंह, बालमुकुंद सिंह, बुद्धदेव पोया, उर्मिला पोर्ते समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47