Advertisement

हमर क्लीनिक’ की समस्याओं को लेकर पार्षद डॉ. शिवमंगल सिंह ने सीएमएचओ सरगुजा को सौंपा ज्ञापन

हमर क्लीनिक’ की समस्याओं को लेकर पार्षद डॉ. शिवमंगल सिंह ने सीएमएचओ सरगुजा को सौंपा

अंबिकापुर। नगर पालिका निगम अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 5, गोधनपुर के पार्षद डॉ. शिवमंगल सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर ‘हमर क्लीनिक’ गोधनपुर में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।

पार्षद के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण में पाया गया कि—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • क्लीनिक में लगी बोर मशीन कई महीनों से खराब पड़ी है, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है।
  • वर्तमान में पदस्थ चिकित्सक 31 मार्च को अपनी सेवाओं से मुक्त हो रही हैं, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में दिक्कत होगी।
  • स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। जनहित में इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, जफर खान, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57