Advertisement

होटलों में वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालने कराने लगाई गई ड्यूटी

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अम्बिकापुर शहर अंर्तत विवाह कार्यक्रमों मे उपिस्थत लोगों की जमावड़े के कारण कोविड-19 के संभावित खतरे को को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराये जाने हेतु विवाह स्थल एवं हॉटलों में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर प्रदीप साहू द्वारा जारी ओदशानुसार प्रतापपुर रोड स्थित हॉटल पंचानन, मेरिन ड्राईव रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर, बौरीपारा स्थित हॉटल सिटी इन, महामाया रोड स्थित इन्द्रवाटिका पार्टी लॉन, महामाया चौक स्थित हॉटल एवलॉन इन के लिए राजस्व निरीक्षक  रामदेव यादव, विजय श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक  विजय कुजूर, हल्का पटवारी  राकेश साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार खरसिया रोड स्थित अग्रसेन भवन, खरसिया रोड स्थित हॉटल मयूरा,  खरसिया रोड स्थित हॉटल ग्रान्ड बसन्त, बाबूपारा स्थित हरिमंगलम विवाह घर, रिंग रोड स्थित सुमिरन विवाह घर के लिए राजस्व निरीक्षक संजीय सिंह पैकरा, विश्वनाथ तिवारी, सहायक राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र बहादुर सिंह एवं हल्का पटवारी  उपेन्द्र कुमार सिंह, चोपड़ापारा स्थित टिम्बर भवन, गांधी चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर विवाह घर, प्रतापपुर रोड स्थित सुशिलम मण्डपम, भट्टी रोड स्थित कैलाश मण्डपम के लिए राजस्व निरीक्षक  गंगा प्रसाद मिश्रा, अजय गुप्ता, सहायक राजस्व निरीक्षक हरिकेश कुशवाहा एवं हल्का पटवारी गोपाल सोनी, बाबूपारा स्थित हॉटल विरेन्द्र प्रभा, ब्रम्ह रोड स्थित हॉटल शिवगोपी, बिलासपुर चौक स्थित प्रिसेंज मैरिज हॉल, ब्रम्ह रोड स्थित हॉटल कुमकुम, ब्रम्ह रोड  स्थित हॉटल अलंकार ग्रान्स के लिए राजस्व निरीक्षक अखिलेश सिंह, सरयू पैकरा, सहायक राजस्व निरीक्षक कैलाश जायसवाल एवं हल्का पटवारी  कन्नीलाल बेक, आकाशवाणी चौक स्थित हॉटल कृष दक्ष, मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित हॉटल शैलगिरी, मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित रावत रेसीडेंसी, बनारस रोड  स्थित हॉटल बंधन इन के लिए राजस्व निरीक्षक  संजय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक अब्दुल हमीद एवं हल्का पटवारी  गणेश दास मिश्र की ड्यूटी लगायी गयी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47