कुनकुरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, सीएम विष्णुदेव साय ने वैन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर डिटेक्शन वैन को दिखाई हरी झंडी, कुनकुरी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर, 7 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास बगिया से मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जशपुर जिले के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन एवं बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 7 और 8 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना है, ताकि समय रहते प्रभावी और सुगम इलाज संभव हो सके।

शिविर में होंगी ये जांचें:

स्तन कैंसर

बच्चेदानी का कैंसर

मुंह का कैंसर

रक्त कैंसर

अन्य रक्त विकारों की जाँच

सेवाएं निःशुल्क:

शिविर में आने वाले मरीजों को सभी जांच और परामर्श सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिले, और गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर हो ताकि जानें बचाई जा सकें।”