Advertisement

सांसद सुनील सोनी ने मुस्लिम समाज के उत्थान पर पीएम मोदी और अमित शाह का जताया आभार

सांसद सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए दिया धन्यवाद

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने लिखा कि तीन तलाक से लेकर वक्फ बोर्ड तक कई ऐतिहासिक निर्णयों से आम मुस्लिम समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के माध्यम से मुस्लिम युवाओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा गया है, जिससे उनके जीवन में व्यापक बदलाव संभव हुआ है। उन्होंने लिखा—

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ आज देश के हर वर्ग के हित में कार्य हो रहा है और भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

सांसद सुनील सोनी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी सराही जा रही है और इसे मुस्लिम समाज के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47