छः मुहान के पास चला सघन जांच अभियान, 11 दोपहिया वाहन जब्त
पलामू। यातायात पुलिस ने छः मुहान के पास सघन जांच अभियान चलाकर चार पहिया व दोपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस तथा ट्रिपल लोडिंग करते हुए पकड़े गए।
कार्रवाई के तहत 11 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को चालान व फाइन की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया है।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन हेतु चलाया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।








