Advertisement

नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला, ई-ऑटो सेवा और वाटर प्लांट का शुभारंभ

सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: मुख्यमंत्री साय करेंगे पॉलीमैटेक प्लांट का भूमिपूजन

झरिया अल्कलाइन वाटर प्लांट का उद्घाटन और ई-ऑटो सेवा की शुरुआत से रोजगार व सुविधा दोनों को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर, 11 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर चिप निर्माण प्लांट की आधारशिला रखेंगे। यह भारत की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी है जो छत्तीसगढ़ में 1143 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में ई-ऑटो सार्वजनिक परिवहन सेवा की शुरुआत भी करेंगे।

इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

10 अरब चिप्स, 130 से अधिक रोजगार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पॉलीमैटेक का यह प्लांट डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनेगा और 2030 तक 10 अरब चिप्स का निर्माण करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी नेटवर्क, लैपटॉप तथा पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में होगा। इससे 130 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

आईटी हब बनने की ओर नवा रायपुर

मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर के कॉमर्शियल टावर में पूरी तरह सुसज्जित ऑफिस स्पेस आईटी कंपनियों को आबंटित करेंगे, जिससे लगभग 750 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर जॉइनिंग लेटर भी वितरित किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए नया अवसर: ई-ऑटो सेवा का शुभारंभ

महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित ई-ऑटो सार्वजनिक परिवहन सेवा की शुरुआत नवा रायपुर में होगी। यह सेवा लगभग 130 किमी क्षेत्र में फैली होगी, जो रिहायशी क्षेत्रों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी को जोड़ेगी। इससे 40 महिलाओं को रोजगार और आय का नया साधन मिलेगा।

स्वस्थ जीवन की ओर कदम: झरिया अल्कलाइन वाटर प्लांट

मुख्यमंत्री साय झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित व गुणवत्ता युक्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47