Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव 2025: बिलासपुर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग

हनुमान जन्मोत्सव पर बिलासपुर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, नागरिकों से सहयोग की अपील

 
बिलासपुर| छत्तीसगढ़|12 अप्रैल 2025 |हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है।

बिलासपुर नगर में शोभायात्रा, भंडारा वितरण एवं धार्मिक रैली को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं अनावश्यक रूप से जाम ग्रस्त क्षेत्रों में वाहन न चलाएं।

 डायवर्जन बिंदु इस प्रकार हैं:

  1. गुरुनानक चौक

  2. जगमल चौक

  3. गांधी चौक

  4. ज्वाली नाला

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  5. शनिचरी बाजार चौक

  6. बाल्मीकि चौक

  7. खपरगंज चौक

  8. सिम्स चौक

  9. रामसेतु चौक

  10. राम मंदिर मोड़

इन सभी बिंदुओं पर आयरन स्टॉपर और यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति के अनुसार निकटवर्ती मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

नागरिकों से अपील:

  • धार्मिक स्थलों, पंडालों एवं भंडारा स्थलों के समीप वाहन पार्क न करें।

  • मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न करें।

  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

  • वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

शहर में ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए पेट्रोलिंग पार्टी, क्रेन पार्टी व कर लिफ्टर की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने हेतु नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47