Advertisement

पलामू: सादिक चौक में जांच अभियान, 13 बाइक जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

सादिक चौक में सघन जांच अभियान: 13 बाइक जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई

पलामू। शहर के सादिक चौक के पास यातायात पुलिस द्वारा 16 अप्रैल 2025 को एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। कई बाइक चालकों को बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़ा गया, जबकि रात के समय तीन बाइक चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पाए गए।

इन सभी आरोपित चालकों को ब्रेन एनालाइजर मशीन से जांच किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद 13 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जब्त वाहनों के संबंध में कार्रवाई हेतु उन्हें जिला परिवहन कार्यालय, पलामू भेजा गया। इसके आधार पर:

  • 14 दोपहिया वाहनों पर कुल ₹17,320 का चालान फाइन लगाया गया।

  • एक नो-एंट्री ट्रक पर ₹5,150 का जुर्माना।

  • एक ई-रिक्शा पर ₹1,150 का फाइन तय किया गया।

कुल चालान राशि ₹23,620 वसूली गई है।
यातायात पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47