Advertisement

रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता: धान, बर्तन, टीवी-कंप्यूटर चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता: धान, बर्तन, टीवी-कंप्यूटर चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2025 – रतनपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की गई धान, कांसे के बर्तन, टीवी और कंप्यूटर जैसे घरेलू सामानों की चोरी में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी करने वाले आरोपी के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी भी शामिल हैं।

दिनांक 3-4 जनवरी 2025 की दरम्यानी रात ग्राम अकलतरी निवासी प्रार्थी गजानंद शर्मा एवं साश्वत शर्मा के सुने मकान से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर—

  • धान, गेहूं,

  • कांसे के बर्तन,

  • चांदी की पायल (एक जोड़ी),

  • एलईडी टीवी

  • कंप्यूटर सेट चोरी कर लिए थे।

थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकमल धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने जीतू धीवर और अकबर खान के साथ चोरी करना कबूल किया। चोरी का सामान कोनी क्षेत्र के व्यापारियों को बेचना स्वीकार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजकमल धीवर, निवासी अकलतरी

  2. जीतू धीवर, निवासी छोटी कोनी

  3. अनिल कसेर, कोनी

  4. अमन रात्रे, कोनी

  5. विवेक साव, कोनी

  6. अकबर खान, निवासी अशोकनगर, सरकंडा

बरामद मशरूका:

  • 06 बोरी धान

  • 01 कंप्यूटर सेट

  • 01 एलईडी टीवी

  • 03 कांसे का लोटा

  • 01 कांसे की थाली

  • 03 कांसे की हांडी

  • 01 छोटा हांडी

  • 03 कांसे की बटकी

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रार. सत्यप्रकाश यादव, दिनेश कांत, आरक्षक महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, शशिकांत कौशिक की विशेष भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47