Advertisement

सरकंडा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा, CCTV और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

मोबाइल चोरी का खुलासा: पेट्रोल पंप से मोबाइल उड़ाने वाला चोर सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में ईश्वर पेट्रोल पंप से मोबाइल चोरी के मामले का सरकंडा पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नूतन चौक निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोरी गया मोबाइल भी आरोपी से बरामद कर लिया गया है।

अतुल यादव, पिता उमेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी नूतन चौक, सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

दिनांक 16 अप्रैल 2025 को प्रार्थी विजय साहू (निवासी बघवा मंदिर के पास, सीपत चौक) ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईश्वर पेट्रोल पंप में कार्यरत है। शाम लगभग 4:30 बजे वह एक गाड़ी में पेट्रोल भर रहा था और अपना मोबाइल फोन पेट्रोल मशीन के पास रख दिया था। तभी मोटरसाइकिल में सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने आए और पीछे बैठा युवक मौका देखकर मोबाइल चोरी कर भाग गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की। दिनांक 18 अप्रैल को सूचना मिली कि अतुल यादव मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपी अतुल यादव को धर दबोचा। पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी करना और अपने साथी ओम कपाड़िया की मोटरसाइकिल से फरार होना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से 12,000 रुपये कीमत का चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57