Advertisement

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोनी की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपियों से 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ़ पुलिस का अभियान तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में थाना कोनी अंतर्गत ग्राम सेमरताल में पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचते हुए उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।

थाना प्रभारी किशोर कुमार केंवट को सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरताल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें दो आरोपी धराए:

🔹 देवी सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष – 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹4,000)
🔹 गोरेलाल सूर्यवंशी, उम्र 59 वर्ष – 20 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹4,000)

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कुल 40 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000 है, जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, एसडीओपी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी किशोर केंवट और उनकी टीम की प्रशंसा की है।

 टीम में शामिल रहे –

  • सउनि अशोक चौरसिया

  • प्रआर अशफाक अली

  • आरक्षक शैलेन्द्र साहू, उदय पाटले, रोशन साहू

  • महिला आरक्षक सुरेखा कुर्रे, वंदना सोनवानी

बिलासपुर पुलिस का यह अभियान नशे के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण एवं समाज में अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47