Advertisement

पलामू के पांच गतकाबाज खेलेंगे नेशनल SGFI, दिल्ली में 22 से 26 अप्रैल तक होगा आयोजन

पलामू, झारखंड। पलामू गतका संघ के पांच होनहार गतकाबाज दिल्ली में 22 से 26 अप्रैल तक होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने खिलाड़ियों को दही-शक्कर खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा,

“आप सभी पलामू के लिए गर्व का विषय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी आप सभी झारखंड के लिए पदक लेकर आएंगे।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला सचिव सुमित बर्मन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पलामू जिले से काजल कुमारी (द कराटे एकेडमी), रौशन कुमार व सन्नी कुमार (संत मरियम स्कूल), चांदनी कुमारी (गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल) तथा जीत तिवारी (ब्राइट लैंड स्कूल) का चयन हुआ है। झारखंड सरकार इन सभी खिलाड़ियों की यात्रा और ठहरने की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

इस अवसर पर झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार, सचिव श्रीमती विद्या और कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम में सैकड़ों कराटे एकेडमी के बच्चे उपस्थित रहे। इसके अलावा पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार और गतका संघ के सहसचिव दिपेंद्र कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47