लखनऊ में स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक जी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: देश के विख्यात समाज सुधारक और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक जी की प्रतिमा का अनावरण आज लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,
“मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक जी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। मेरा मानना है कि पाठक जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एक आंदोलन थे। उनका एक दूरदर्शी सामाजिक उद्देश्य था।”
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में पाठक जी का योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन का रास्ता खोला।
इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।











