Advertisement

रामबन में भारी बारिश से बाढ़ का कहर: चिनाब ब्रिज के पास गांव में तबाही, 100 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रामबन, जम्मू-कश्मीर: चिनाब ब्रिज के पास स्थित एक गांव में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण गांव में कई घर जलमग्न हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में 10 मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 25 से 30 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हालात की गंभीरता को देखते हुए धरमकुंड पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और लगभग 90 से 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम राहत और पुनर्वास कार्य में जुटी हुई है।

प्रभावित परिवारों को प्राथमिक सहायता, आश्रय और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47