Advertisement

सादिक चौक पलामू में सघन जांच अभियान: 13 बाइक और 1 कार जब्त, ₹51,063 का चालान

सादिक चौक के पास सघन जांच अभियान: 13 दोपहिया, 1 कार जब्त, ₹51,063 का चालान

पलामू। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सादिक चौक के पास सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान सामने आया कि कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रिपल लोड में यात्रा कर रहे थे। वहीं, एक कार चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसकी पुष्टि ब्रेक एनालाइजर मशीन से की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अभियान में कुल 13 दोपहिया वाहन और 1 कार को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रूप से रखा गया। सभी जब्त वाहनों को चालान फाइन हेतु जिला परिवहन कार्यालय, पलामू भेजा गया।

दिनांक 21 अप्रैल 2025 को जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार—

  • 13 दोपहिया वाहनों का कुल चालान फाइन ₹29,691 निर्धारित किया गया।

  • 02 शराब पीकर वाहन चलाने वालों का कुल चालान फाइन ₹21,372 आया।

कुल चालान फाइन राशि ₹51,063 निर्धारित की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47