Advertisement

बिलासपुर में “आओ संवारें कल अपना” अभियान शुरू, SSP रजनेश सिंह की पहल से बच्चों को खेलों से जोड़ा गया

आओ संवारें कल अपना अभियान का शुभारंभ: बच्चों को खेलों से जोड़ नशे से दूर रखने की पहल

दिनांक: 21 अप्रैल 2025 | स्थान: ग्राम महमंद, थाना तोरवा, बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस के चेतना अभियान के अंतर्गत “आओ संवारें कल अपना” पहल की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की। बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ने की अभिनव योजना का आगाज़ किया गया।

अभियान के तहत बच्चों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, फ्रिस्बी आदि खेलों की किट वितरित कर एक माह तक विभिन्न खेलों का आयोजन शुरू किया गया है। अंतरराष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले बिलासपुर के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के खिलाफ संदेश दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर बच्चा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े और नशे व अपराध से बचे। पुलिस सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बच्चों को तकनीक के सीमित उपयोग और रचनात्मक गतिविधियों की ओर उन्मुख करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जीवधारणी फाउंडेशन के विकास वर्मा व टीम का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षकों की एक टीम अगले एक माह तक खेल आयोजन की ज़िम्मेदारी संभालेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57