Advertisement

छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड अध्यक्ष बने राकेश पांडेय, खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा नया आयाम

खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा नया आयाम: राकेश पांडेय ने संभाला छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड अध्यक्ष पद

रायपुर, 22 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय ने 21 अप्रैल को रायपुर के कंकालीपारा स्थित गांधी भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड की योजनाओं व गतिविधियों का अवलोकन कर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

 पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप खादी एवं ग्रामोद्योग को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से तेज करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों में खादी के प्रति आकर्षण बढ़े और वे भारतीय संस्कृति से जुड़ाव महसूस करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“खादी का नाम लेते ही महात्मा गांधी का स्मरण होता है। गांधीजी का ‘आत्मनिर्भरता’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान से सामंजस्य रखता है,” – राकेश पांडेय

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के जरिए ग्रामीण अंचलों में उद्योग स्थापित कर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

बैठक में श्री पांडेय ने डिजिटलीकरण और नवाचार पर ज़ोर देते हुए खादी बोर्ड की वेबसाइट को अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के प्रति संवेदनशीलता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि खादी बोर्ड का भवन ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहाँ महात्मा गांधी दो बार पधारे थे। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखते हुए गांधीजी के सपनों को साकार किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47