Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर, 22 अप्रैल 2025|मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47