Advertisement

UPSC 2024: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बधाई, पूर्वा अग्रवाल को 65वीं रैंक

मुख्यमंत्री ने UPSC में चयनित छत्तीसगढ़ के युवाओं को दी बधाई
पूर्वा अग्रवाल को 65वीं रैंक पर चयन के लिए दी व्यक्तिगत शुभकामनाएं

रायपुर, 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप सभी चयनित युवाओं ने न केवल अपने परिजनों, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता आपकी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है।” उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित युवा पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से कार्य करते हुए जनता की सेवा करेंगे और देश व प्रदेश के विकास में अहम योगदान देंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से पूर्वा अग्रवाल को बधाई दी, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 65वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने पूर्वा से दूरभाष पर बातचीत कर उनके दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि “आपकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है और यह पूरे राज्य के लिए सम्मान का विषय है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से भी आग्रह किया कि वे इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लें और निरंतर प्रयासों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47