Advertisement

भिलाई में 25 अप्रैल को होगी प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली, भूपेश बघेल की अगुवाई में होगी शुरुआत

25 अप्रैल को भिलाई के बौद्ध भूमि में होगी प्रदेश स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’

 

रायपुर/23 अप्रैल 2025।दुर्ग के भिलाई स्थित कोसानाला बौद्ध भूमि में 25 अप्रैल को शाम 6 बजे कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन करेगी। इस ऐतिहासिक रैली की तैयारियों को लेकर दुर्ग संभाग के कांग्रेस नेताओं की बैठक भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि “देशभर में चलाए जा रहे 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के दुर्ग से होना हमारे लिए गौरव की बात है।”

भूपेश बघेल ने कहा कि यह अभियान मोदी सरकार की नीतियों, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “यह मुहिम संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों की पुन: स्थापना की दिशा में बड़ा कदम है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

🔹 रैली के उद्देश्य:

  • संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों का विरोध

  • गरीबों और वंचितों की आवाज बनना

  • समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की रक्षा करना

  • सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर जनता को जागरूक करना

🔹 बैठक में शामिल प्रमुख नेता:

ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे, फूलों देवी नेताम, प्रतिमा चंद्राकर, इंदर शाह मांडवी, देवेंद्र यादव, ममता चंद्राकर, हर्षिता बघेल, यशोदा वर्मा, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, गुरदयाल बंजारे, भुनेश्वर बघेल, गिरीश देवांगन, अरुण वोरा, राजेन्द्र साहू, आकाश शर्मा, नीरज पांडे, राकेश ठाकुर, गया पटेल, मुकेश चंद्राकर, होरीलाल साहू, आशीष छाबड़ा, ठाकुर हिरवानी, नीरज पाल, शशि सिन्हा, आरएन वर्मा, नीता लोधी, धीरज बाकलीवाल, हेमा देशमुख, जितेंद्र मुदलियार, नवाज खान, बंटी हरमुख समेत कई विधायक, जिला, ब्लॉक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47