Advertisement

भाटापारा में चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

विश्व पृथ्वी दिवस पर चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

“हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड – हमारी ज़िम्मेदारी, हमारी धरती”

अंबिकापुर/भाटापारा, 22 अप्रैल 2025।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी अंबिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत महासती वार्ड, भाटापारा में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था।

परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने बताया कि पहला पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था और तब से हर वर्ष 22 अप्रैल को यह दिन विश्व भर में पृथ्वी की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जल संकट, वनों की कटाई, और ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर मुद्दे अब चेतावनी नहीं, बल्कि हकीकत बन चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने “हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड” थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “धरती हमारी है और इस पर रहने वाले हम सभी इसके रक्षक हैं। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरणीय परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं।”

अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू ने मानवीय गतिविधियों के कारण हो रहे पर्यावरणीय असंतुलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग, औद्योगिक प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे और वृक्षों की कटाई को पर्यावरणीय संकट के मुख्य कारणों में गिनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, अनिता लहरे और प्रियंका मेश्राम ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47