Advertisement

पलामू स्पोर्ट्स एकेडमी ने साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2025 में जीते 11 पदक

साउथ एशियन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में जीते 11 पदक

गिरिडीह/पलामू। झारखंड के गिरिडीह जिले में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में पलामू स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में गिरिडीह के सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किया गया, जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मलेशिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 विजेता खिलाड़ी:

  • प्रियंका कुमारी और खुशबू कुमारी – पांडू ब्लॉक, कुटमू हाई स्कूल – स्वर्ण पदक

  • नेहा कुमारी – डालाकला मध्य विद्यालय – रजत पदक

  • सुमन कुमारी – आरके +2 जनता हाई स्कूल, विश्रामपुर – रजत पदक

  • कुमारी – रोटरी पब्लिक स्कूल, डालटनगंज – रजत पदक

  • एमएमए टाइगर्स एकेडमी के 6 छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक प्राप्त किए।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

 अतिथि और सम्मान:

समापन समारोह में संघ के संरक्षक डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह, डॉ. विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
पलामू स्पोर्ट्स एकेडमी के जिला अध्यक्ष शिहान संतोष कुमार और उपाध्यक्ष दीपक कुमार की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

आत्मरक्षा के लिए कराटे:

झारखंड युवा खेल शिक्षा महासंघ के महासचिव डॉ. अज्जो हसन सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड-बिहार में कराटे को बढ़ावा दिया जाएगा और महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

विजेताओं का भव्य स्वागत:

विजेता खिलाड़ियों का गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन और गोमो रेलवे जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया।
विश्रामपुर स्पोर्ट्स क्लब के सचिव डॉ. नजरूल हक, उप सचिव असगर, 20 सूत्री सदस्य इमामुल उर्फ गुड्डू, फिरोज खान, निज्जू अंसारी, और वार्ड पार्षद नरेंद्र उर्फ गुड्डू सहित कई लोगों ने मीठा खिलाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47