Advertisement

तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कुल जब्ती की कीमत लगभग 19,000 रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि शमशान घाट तखतपुर कुरान कापा रोड में कोई व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर घूम रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनेश मसीह, पिता विघाभूषण मसीह उम्र 20 वर्ष, निवासी बंगलापारा ब्लॉक रोड तखतपुर बताया। उसके पास से 10 पाउच (प्रत्येक में 2-2 लीटर) कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर की मात्रा जब्त की गई।

इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सफेद-नीला रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CW 1685 भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्यवाही की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी और रवि श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57