Advertisement

गांधी भवन रायपुर में लगेगा सौर ऊर्जा सिस्टम, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

गांधी भवन में स्थापित होगा सौर ऊर्जा सिस्टम
हरित ऊर्जा की दिशा में एक और कदम

रायपुर, 25 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और अहम पहल करते हुए रायपुर स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन में सौर ऊर्जा आधारित सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना का उद्देश्य भवन की विद्युत आवश्यकताओं को पर्यावरण अनुकूल, स्वच्छ और सतत ऊर्जा स्रोत से पूरा करना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के बीच इस संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गांधी भवन में प्रस्तावित सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना और उसकी संभावित उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों अधिकारियों ने परियोजना को जल्द से जल्द अमल में लाने हेतु परस्पर समन्वय स्थापित करने पर सहमति जताई।

यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा नीति को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि गांधी भवन जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में भी स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा के प्रचार-प्रसार और उपयोग को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है, और यह परियोजना उसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47