Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की लोककला और फिल्म सिटी परियोजना पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की लोककला और फिल्म सिटी पर हुई चर्चा

रायपुर, 26 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकसंस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने तिवारी को बताया कि राज्य सरकार लोककला के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी की स्थापना के प्रयासों की भी जानकारी दी।

सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और लोकधरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश के कला-संस्कृति क्षेत्र में संभावनाओं को उजागर करने की प्रतिबद्धता जताई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47