Advertisement

Rajnandgaon News 2025 ” ग्राम बागद्वार में स्वच्छता तिहार और जल संरक्षण अभियान का आयोजन |

ग्राम बागद्वार में स्वच्छता तिहार, नाला में बोरी बंधान और जल संगोष्ठी का आयोजन

राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025।जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम बागद्वार में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता तिहार, नाला में बोरी बंधान और जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों और तालाबों की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों सहित ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई और स्वच्छता शपथ ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गांव के बरसाती नाले में बोरी बंधान कर वर्षा जल के संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने का श्रमदान किया गया। नाला बंधान के बाद आयोजित जल संगोष्ठी में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सुरक्षा, घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और सोख्ता निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती भेष बाई साहू, जनपद पंचायत छुरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री होरीलाल साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री हुमेश भंडारी, ग्राम पंचायत बागद्वार के सरपंच व पंच, जनपद अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों, बिहान केडर की दीदियों, ग्राम पटेल, कोटवार और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47