Advertisement

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

रायपुर, 27 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुँचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि भारत के युवा साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा और अशांति के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा का संकेत है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का प्रेरक केन्द्र बन गया है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण अंचलों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना प्रदेश और देश के लिए उत्साहवर्धक संकेत है।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं और देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश:

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सराहना से प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।“

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47