Advertisement

तौरेंगा जलाशय में बोटिंग को मिली अनुमति, गरियाबंद में पर्यटन समिति की पहली बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय पर्यटन समिति की पहली बैठक सम्पन्न, तौरेंगा जलाशय में बोटिंग की मिली अनुमति

📍स्थान: गरियाबंद | 🗓️ दिनांक: 29 अप्रैल 2025|गरियाबंद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की पहली बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर बी.एस. उइके एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में तौरेंगा जलाशय में बोटिंग (नौकायन) संचालन के प्रस्ताव को समिति की ओर से मंजूरी दी गई। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन ने जानकारी दी कि विभाग को बोटिंग संचालन के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसे समिति ने सहमति प्रदान कर दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधायक जनक राम ध्रुव ने पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए ग्राम समितियों के गठन और वन विभाग के माध्यम से स्थानीय कार्यों के संचालन की बात कही। उन्होंने आवागमन को सुविधाजनक बनाने हेतु मार्ग सुधार की आवश्यकता भी बताई।

कलेक्टर बी.एस. उइके ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, और इसे चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

  • बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव

  • नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव

  • कलेक्टर बी.एस. उइके

  • जल संसाधन विभाग के एस.के. बर्मन

  • अपर कलेक्टर नवीन भगत

  • राजिम विधायक प्रतिनिधि विजय कंडराजी

  • पर्यटन विकास समिति के सदस्यगण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47