Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं, बाल विवाह पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं, बाल विवाह रोकने का किया आह्वान

रायपुर, 29 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया (अक्ति तिहार) की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व पर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह दिन शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत पावन माना जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन शुभता और सफलता का प्रतीक है। इस दिन विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह समारोह संपन्न होते हैं। उन्होंने समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान करते हुए इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

साय ने छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा में अक्ति तिहार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिन से नई फसल की तैयारियां प्रारंभ होती हैं। मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों के प्रतीकात्मक विवाह की परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की धरती माता से जुड़ी आस्था और माटी के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47