Advertisement

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा में नए प्रतिमान स्थापित, 427 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला NQAS प्रमाणन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 29 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व सुधारों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में बताया कि राज्य में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं ने NQAS प्रमाणन प्राप्त किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार के रूप में माना, जो यह सुनिश्चित करता है कि सेवा के अंतिम छोर तक उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को उनके समर्पण और दूरदर्शी प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से सुदूर अंचलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘चिंतागुफा’ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की उपलब्धि का उल्लेख किया, जिसे 28 नवंबर 2024 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह स्वास्थ्य केन्द्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवा गुणवत्ता के लिए पहचाना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में कुल 436 शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हो चुका है, जबकि 644 अन्य संस्थाओं का मूल्यांकन प्रक्रिया में है।

NQAS प्रमाणन प्राप्त करने के लिए अस्पतालों को कड़ी गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरना होता है, जिसमें उपलब्ध सेवाएँ, मरीजों के अधिकार, इनपुट गुणवत्ता, क्लिनिकल सर्विसेज, इन्फेक्शन कंट्रोल और गुणवत्ता प्रबंधन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि सरकार की निरंतर पहल और समर्पित टीमवर्क के कारण छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदायक राज्यों में शामिल होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47